एक अक्टूबर को संविदा बिजली कर्मियों का सामुहिक कामबंद रहा सफल, प्रभावित रहा बिजली व्यवस्था

रायपुर 01 अक्टूबर। एक अक्टूबर को प्रदेश के विद्युत संविदा कर्मियों ने अपनी

चार सूत्रीय मांगों को लेकर सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार (काम बंद) किया, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई। अचानक हुए इस आंदोलन से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिचरण साहू और प्रदेश महामंत्री कमलेश भारद्वाज का कहना है कि वे लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी, नियमितीकरण और सेवा सुरक्षा जैसी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन पावर कंपनी प्रबंधन और शासन- प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को अनदेखी की जा रही है। इसी के विरोध में उन्होंने एक अक्टूबर को सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया तथा 02 अक्टूबर को भी काम बंद करेंगे।

 

काम बंद के कारण कई क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर खराब होने, फॉल्ट की मरम्मत और लाइन मेंटेनेंस जैसे कार्य ठप पड़ गए, जिससे विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई। कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घंटों तक बिजली बहाली नहीं हुई।

 

प्रशासन की प्रतिक्रिया- बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्थिति को संभालने के लिए स्थायी कर्मचारियों और वैकल्पिक व्यवस्था की कोशिशें कीं, लेकिन सीमित संसाधनों के चलते बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी। विभाग ने संविदा कर्मियों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने की बात कही है।

 

संविदा कर्मियों की चेतावनी- संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129