खड़गांव पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपीगणों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

 

दिनांक- 23/08/2025

 

 

 

1. *पीड़िता के साथ आरोपीगण द्वारा मार्शल आर्ट भारतीय टीम में चयन कराने के नाम पर षंडयंत्र पूर्वक 6,97,000 रूपये कि की गयी धोखाधड़ी।

 

2. धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपीगणों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

 

पुलिस अधीक्षक महोदय मोहला मानपुर अं० चौकी  वाय पी सिंह (भा पुसे) के निर्देशन में व  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अं०चौकी  डी.सी. पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  प्रशांत कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी संजय कुमार यादव थाना खड़गांव के निर्देशन में खड़गांव पुलिस द्वारा मामले का खुलासा करते हुये आरोपींगणों को किया गिरफ्तार।

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना खड़गांव के अपराध क्रमांक 33/2025 थारा 318(4),61(1),3(5) बी.एन.एस. के प्रार्थी तरूण कुमार चौधरी ने दिनांक 07.05.2025 को एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि उनकी बेटी गीतांजली चौधरी जो की मार्शल आर्ट में नेशनल खिलाड़ी है उसे उसके सहपाठीके सहपाठी लाकेश सिन्हा निवासी आमापारा बालोद तथा उसके बुआ का लडका टिकेन्द्र कुमार सिन्हा निवासी ग्राम मटिया (पोण्डी) जिला बालोद ने गीतांजली को भारतीय टीम में चयन करवायेगे कहते हुए षडयंत्रपूर्वक छल करते हुये भारतीय टीम में चयन करवाने के नाम पर धोखाधडी कर 6,97,000 रूपये की ठगी किये है जो आरोपीगण लाकेश सिन्हा, टिकेन्द्र सिन्हा, भोजराम के विरूद्ध अपराध धारा 318(4),61(1) बी एनएस. का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया । दिनांक 31.08.2024 से 08.02.2025 तक टिकेन्द्र द्वारा भेजे गये क्यूआर कोड़ में अलग अलग किस्तों में कुल 6,77,000 रूपये तथा टिकेन्द्र द्वारा अपना दोस्त भोजराज के पेटीएम मोबाईल नम्बर में 20,000 रूपये अर्थात लाकेश सिन्हा, टिकेन्द्र सिन्हा, भोजराज ने पूर्व योजना के तहत गीतांजली चौधरी के साथ षडयन्त्रपूर्वक छल करते हुये भारतीय टीम में चयन करवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 6,97,000 रूपये की ठगी किया गया।

प्रकरण की सम्पूर्ण विवेचना पर आरोपीगण 01. टिकेन्द्र कुमार सिन्हा पिता लिलार सिंह सिन्हा उम्र 25 साकिन वार्ड नंबर 10 मटिया (पी) थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.) 02. लाकेश गजेन्द्र पिता श्री विकेश गजेन्द्र उम्र 21 साकिन वार्ड नंबर 14 सिचाई कालोनी बालोद थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.) 03. भोजकुमार साहू पिता श्री शिवशंकर साहू उम्र 24 साल साकिन वार्ड नंबर 01 मुंजालपाथरी बाना गैदाटोला जिला राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा थारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् दिनांक 23.08.2025 के क्रमशः 14:10, 14:20, 14:30 बजे बजे गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजन को दिया गया है। प्रकरण के विवेचना व आरोपी का पता तलाश में सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद वर्मा, आर. 205 कैलाश मसीह, आर.310 अशोक सोरी, आर. 290 उमेन्द्र पिस्दा, म. डीएसएफ आर. 20 बुधयारिन बोवेलकर की विशेष भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129