एसपी यशपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस की कार्रवाई से जिले के नक्सलियों में हड़कंप

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

दिनांक-14/08/2025

जिला मोहला मानपुर अं. चौकी पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता नक्सलियो के 02 शीर्ष नक्शल लीडर मुठभेड़ मे ढ़ेर।

बंडा पहाड़ में जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी पुलिस, जिला कांकेर पुलिस एवं आईटीबीपी 27 वाहिनी के द्वारा सयुक्त अभियान के तहत पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो शीर्ष नक्सली ढेर।

एक इसांस रायफल, एक 303 रायफल, कारतूस, रेडियो व भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद

स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी नक्सली साजिश नाकाम

घेराबंदी में फंसे नक्सलियों ने की गोलीबारी, पुलिस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

लंबे समय से सक्रिय नक्सली विजय रेडडी [DKSZCM] व लोकेश सलामे [DVCS] के रूप में हुई पहचान

पुलिस की कार्रवाई से जिले के नक्सलियों में हड़कंप

जिला पुलिस मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी के द्वारा जिला को नक्सल मुक्त करने हेतु नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

राजनांदगांव रेंज पुलिस महानिरीक्षक  अभिषेक शांडिल्य (भापुसे) के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह (भापुसे) के नेतृत्व में एक और सफलता मिली है। पुलिस और नक्सलियों बीच हुए मुठभेड़ में दो बड़े माओवादी को ढेर किया। एवं बड़ी मात्रा में गोला बारूद, नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोगी सामाग्री मौके से जप्त किया गया है। जिले के थाना मदनवाड़ा एवं सीतागांव क्षेत्र में स्थित बण्डा पहाड़ में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त हुई थी

। आसूचना अनुसार माओवादी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दिन जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी थी। उक्त आसूचना पर नक्सलियों के मंसूबो को असफल करने के लिए पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के द्वारा जिला पुलिस डीआरजी फोर्स को आसूचना एवं नक्सलियों के उपस्थिति, भौगोलिक परिस्थितियों के बारे ब्रीफ करते हुए एसडीओपी प्रशांत कुमार सिंह पैकरा एवं डीएसपी ताजेश्वर दीवान के नेतृत्व में टीम रवाना किया गया। बंडा पहाड़ जिला कांकेर और मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी के सीमा क्षेत्र घने जंगली से आच्छादित लम्बा चौड़ा पहाड़ है। मातृ

जिला राजनांदगांव के समय वर्ष 2004-2005 के में नक्सलियों का जमावड़ा बंडा पहाड़ में होता था। डीआरजी टीम मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी, डीआरजी टीम कांकेर और आईटीबीपी 27वीं वाहिनी के जवानों के द्वारा सन्युक्त ऑपरेशन करते हुए बंडा पहाड़ में कार्डन एवं सर्च कार्यवाही शुरु की गई। 5-6 घंटों के कार्डन और सर्च के बाद मोहला मानपुर अं.चौकी पुलिस टीम के द्वारा बंडा पहाड़ को पुरा घेर लिया गया था। जिले की डीआरजी टीम को नजदीक आते देख शाम 5 बजे के आसपास नक्सलियों ने आटोमेटिक हथियारों से पुलिस को जान से मारने और हथियार लूटने के नियत से फायरिंग करना शुरु कर दिया। आत्मसमर्पित करने हेतु अपील करने के बावजूद माओवादियों के द्वारा लगातार पुलिस पार्टी के खिलाफ फायरिंग जारी रह, जिसके फलस्वरूप पुलिस पर्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग करनी पड़ी नक्सलियों के द्वारा फायरिंग रोकने पर घटनास्थल पर पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर समन सर्विंग किया। सर्चिग करने के बाद घटनास्थल पर दो पुरूष माओवादी के शव और रायफल मिला। जिसमे से एक माओवादी की पहचान विजय रेड्डी उर्फ सुगुलूरी चिनन्ना उर्फ नगन्ना उर्फ शंकर [DKSZCM] के रूप में हुई। दूसरे माओबादी की पहचान लोकेश सलामे उर्फ हरसिंग [DVCS] के रूप में की गई।

घटनास्थल में नक्सलियों का डेरा मिला है जिसमें कारडेक्स, रेडियो, वाकीटाकी, कपड़े, दवाईयां व दैनिक उपयोग के सामाग्री जप्त किए गए है।

एनकाउन्टर में मारे गए माओवादियों के नाम :-

1. विजय रेड्डी उर्फ सुगुलूरी चिनन्ना उर्फ नगन्ना उर्फ शंकर पिता चिन्ना दनामल्ला उम्र 60 साल साकिन बलरामपुरम मंडल अतमाकुर जिला कूरनूल राज्य (आंध्र प्रदेश)

*ईनाम राशि:-* छ0ग0 में 25,00,000 रूपये एवं महाराष्ट्र में 25,00,000 आन्ध्रप्रदेश में 20,00,000 तेलंगाना में 20,00,000 रूपये कुल 90,00,000 रूपये।

2. लोकेश सलामे उर्फ हरसिंग उम्र 35 साल साकिन आमाकोड़ो थाना कोहका जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी

ईनाम राशिः-* छ0ग0 में 10,00,000 रूपये एवं महाराष्ट्र में 16,00,000 रूपये कुल 26,00,000 रूपये।

एनकाउंटर में जप्त हथियार का विवरण :-

1. इंसास रायफल
2. 303 राइफल
3. कॉर्डेक्स तार
4. वाकीटाकी
5. कपड़े, दवाईयां व दैनिक उपयोग के सामाग्री

दर्ज अपराध की जानकारी

माओबादी का नाम-

1)विजय रेड्डी कुल- 42

2) लोकेश सलामे कुल-37

*स्थायी वारंट की जानकारी*

माओवादी का नाम

1) विजय रेड्डी कुल-20
2) लोकेश सलामे कुल-10

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129