जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी एसपी यशपाल सिंह के निर्देशन में अंबागढ़ चौकी पुलिस की अवैध शराब तस्कर और अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

दिनांक- 24/06/2025

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस की अवैध शराब तस्कर और अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही।

आरोपी के कब्जे से एक इस्तेमाली चालू हालत मे जुपीटर बैगनी रंग क्रमांक CG08BA8994 किमती 60000/- रूपये एवं स्कूटी में रखे हरा रंग थैला में अवैध रूप से शराब 130 पौवा गोवा विस्की स्पेशल प्रत्येक में 180 एम एल भरी हुई जुमला शराब 23.400 बल्क लीटर किमती 15600/- रूपये कुल 75600/-रूपये को किया गया जप्त

आरोपी के कब्जे से कुल जुमला 1.870 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 9500/- रुपए को किया गया जप्त

 

पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी  वाय. पी. सिंह (भा. पु. से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  पिताम्बर पटेल, पुलिस अनविभागी अधिकारी अंबागढ़ चौकी ताजेश्वर दीवान के दिशा निर्देश में चलाए जा रहे अवैध शराब बिक्री/ परिवहन करने वालों एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वालों के विरुद्ध धर पकड़ कार्यवाही की कड़ी मे अंबागढ़ चौकी प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राठौर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 23.06.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि अं0चौकी की ओर से चिल्हाटी की ओर एक व्यक्ति स्कूटी जुपीटर बैगनी रंग क्रमांक CG08BA8994 से थैला में अवैध रूप से शराब परिवहन कर ले जा रहा था जो बारिश होने की वजह से दंतेश्वरी मंदिर के सामने दुकान के पास खडा है कि मुखबिर के बताये स्थान पर हमराह स्टाप आर. 453 सुरेश घृतलहरे के शासकीय वाहन से मय विवेचना कीट के रवाना होकर मुखबिर के बताये में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां आरोपी दुकान के सामने आरोपी विजय कुमार पटवा पिता पन्ना लाल पटवा उम्र 32 साल निवासी ग्राम चिल्हाटी थाना चिल्हाटी* के कब्जे से एक इस्तेमाली चालू हालत मे जुपीटर बैगनी रंग क्रमांक CG08BA8994 किमती 60000/- रूपये एवं स्कूटी में रखे हरा रंग थैला में अवैध रूप से शराब 130 पौवा गोवा विस्की स्पेशल प्रत्येक में 180 एम एल भरी हुई जुमला शराब 23.400 बल्क लीटर किमती 15600/- रूपये कुल 75600/-रूपये को जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट के तहत का पाए जाने से अपराध क्रमांक 109/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया हैl तथा एक अन्य कार्यवाही में दिनांक 23.06. 2025 को

आरोपी जबर सिंह पटेल पिता स्व. श्याम लाल पटेल उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम बिहारी खुर्द थाना अं चौकी

के कब्जे से 3 नग प्लास्टिक पॉलिथीन में 1. 484 किलोग्राम गांजा कीमती 7500/रु एवं पीले रंग के थैला में 386 ग्राम गांजा कीमती ₹2000/- कुल वजनी 1.870 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती 9500/- रु को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 108/ 25 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया हैl दोनों आरोपियों को अपराध अजमानतीय होने पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और उन्हें न्यायिक अभिक्षा में जेल भेजा गया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129