मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मांडवी ने कहा संविधान भारत की आत्मा है, संविधान की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है:

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विधानसभा मोहला मानपुर के औंधी में विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली एवं जनसभा का आयोजन किया गया है।

सोमवार औंधी का साप्ताहिक बाजार का दिन है जहां से हजारों लोगों ने कांग्रेस के संविधान बचाओ रैली का समर्थन किया एवं रैली में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक इंद्रशाह मंडावी, जनपद अध्यक्ष पुष्पा मंडावी, उपाध्यक्ष देवानंद कौशिक, जनपद सदस्य पुष्पा आतराम, बीदे राम नूरेटी, सईदा खान, कांता ठाकुर, राजू पोटाई, रवींद्र मांझी, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी सहित क्षेत्र के सरपंचगण भी उपस्थित रहें।

 

*संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही भाजपा*

संविधान रैली के अगुवा विधायक इंद्रशाह मंडावी ने कहा कि हमें संविधान के रक्षा के प्रति जागरूक रखना आवश्यक है। भाजपा के शासन में संविधान खतरे में पड़ गया है। भाजपा संवैधानिक मूल्यों का दुरुपयोग कर चुनी हुई सरकार को भी गिराने में कसर नहीं छोड़ रही है। संविधान भारत देश की आत्मा है, इसकी रक्षा हर नागरिक की जवाबदेही है। भाजपा पार्टी जो संविधान को दरकिनार करके शासन चलाने का कार्य कर रही है जिसका हम सबको मुंहतोड़ जवाब देना है। ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग जैसे संस्थाएं भाजपा के हस्तक्षेप से स्वतंत्र कार्य नहीं कर पा रही है। सरकार इन सबका राजनीति के रूप में इस्तेमाल कर रही है। भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रहा है। भाजपा को केवल सत्ता की चिंता है, भाजपा लोगों के बुनियादी सुविधाओं के प्रति सजग होने के बजाय सत्ता के जोड़ तोड़ में ही लगी रहती हैं।

 

विधायक मंडावी ने कहा कि खरीफ के दौरान किसान खाद बीज के लिए भटक रहे है। सहकारी समितियों में डी ए पी की खाद की बहुत ज्यादा किल्लत है जो किसानों को मिल ही नहीं रहा है साथ ही बाकी खाद भी बहुत कम मात्रा में दिया जा रहा है। क्षेत्र में नल जल की समस्या जस की तस पड़ी हुई है। भाजपा की शासन में स्कूलों को बंद किया जा रहा है, दारू भट्टी खोला जा रहा है। तहसीलदार का पोस्ट खाली है। कॉलेज भवन अपूर्ण है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक नहीं है जिसे पूरा करने की ओर भाजपा का कोई ध्यान नहीं है।

 

युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष निर्मल ने कहा कि भाजपा की पार्टी संविधान का दुरुपयोग कर रही है जो गलत है। यह देश संविधान से चलती है। हमारा देश संविधान से चलता है, पर भाजपा की विचारधारा है कि देश उनके अनुसार चलेगा। ये देश ऐसा होने नहीं देगा। हम सबको अपने देश के लिए, इस क्षेत्र के लिए जागरूक रहना है। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने किया। तत्पश्चात हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने तहसीलदार औंधी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर रैली को समाप्त किया।

 

 

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, युकां अध्यक्ष मनीष निर्मल, ब्लॉक अध्यक्ष लच्छू साबला, सागर सिन्हा, लता साव, सुखम बाई खरे, घसिया राम नाग, हरिशंकर मिश्रा बाला राम मंडावी, नाजुक तारम, प्रकाश गवर्ना, उत्तरा निषाद, तिलक तुमरेटी, संतोषी मंडावी, करण बोगा, ऋषभ ठाकुर, मोनू मंडावी, सत्यव्रत सिन्हा, अवध चुरेंद्र, संपत फरदिया, संपत शिंदे, सुजान नेताम, धनसाय जांगी, श्रवण बढ़ाई, दुखु राम आंचला, बालकृष्ण मेश्राम, पंडित कोसमा, अजीत खान सहित कांग्रेस कमेटी जोन, सेक्टर, बूथ अध्यक्ष, सेवादल महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं समस्त विंग अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129