मोहला में तिरंगे के साए में वीरों को श्रद्धांजलि – ऑपरेशन सिंदूर सफलता को समर्पित एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा”


मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सम्मत ब्लॉक के लिए गौरव, सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा। भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर सफलता’ के माध्यम से नक्सलवाद के विरुद्ध जो ऐतिहासिक विजय प्राप्त की गई, वह न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
इसी वीरता और बलिदान को नमन करने हेतु एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में जनमानस, युवा वर्ग, स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी संगठनों ने भाग लेकर देशभक्ति की अनूठी मिसाल पेश की।
इस यात्रा की विशेष उपस्थिति रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, जिन्होंने इस आयोजन करते हुए समस्त नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तिरंगा लहराया। उनकी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बना दिया। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते भारत माता के जयघोष, वंदे मातरम् और “जय जवान, जय हिंद” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
तिरंगे की लंबी परछाई के नीचे चल रही यह यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं थी, बल्कि यह हमारी सेना के पराक्रम, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान के प्रति हमारी भावनाओं की गूंज थी। जिस तरह से हमारे बहादुर जवानों ने जान की परवाह किए बिना नक्सल क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा का संदेश दिया, वह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।
यह तिरंगा यात्रा हमें यह स्मरण कराती है कि हमारा राष्ट्र हमारे वीर सपूतों की बहादुरी और त्याग के बल पर सुरक्षित है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनके बलिदानों को कभी न भूलें और अपने कर्मों से देश की सेवा में लगे रहें।
“एक झंडा, एक पहचान – भारत के वीरों को हमारा सलाम।
तिरंगे की शान में, हम सब एक हैं – यह हमारी जान है, यह हमारी पहचान है।”
हम सभी जिलावासियों की ओर से भारतीय सेना को शत्-शत् नमन और उनके अमर बलिदान को श्रद्धांजलि।
इस तिरंगा यात्रा में अनिल गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, राजीव तिवारी, देवप्रसाद नेताम जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, अमित श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष मोहला, गैंदकुंवर ठाकुर जनपद अध्यक्ष, वीरानारायण सिंह, धनेश यादव, जितेन्द्र त्रिपाठी, गोपाल कौशिक, सदानंद तारम,महिला समूह, पुलिस प्रशासन, उपस्थित रहे।
जय हिंद! वंदे मातरम्! भारत माता की जय!