थाना अंबागढ चौकी पुलिस ने की गौ तस्करो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी

दिनांक- 06/05/2025

थाना अंबागढ चौकी पुलिस की गौ तस्करो पर कार्यवाही

 

थाना अंबागढ चौकी पुलिस द्वारा पशुओ को कत्लखाना लेकर जाते तस्करो पर कसा शिकंजा

 

05 नग मवेशी कीमती 22,000/- रू० एवं पिकप वाहन कीमती 2,00,000/-रू० को किया गया जप्त 02 आरोपी गिरफ्तार।

 

पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी  वाय पी सिंह (भा. पु. से) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पिताम्बर पटेल, कार्यालत उप पुलिस अधीक्षक  नेहा पवार के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राठौर हमराह स्टाफ के क्षेत्र में हो रहे ग्रामीणो एवं नगरवासियों को पशुओ को कत्ल खाना ले जाने वाले तस्करो के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर ग्रामीणो एवं नगरवासियों को इस संबंध में जागरूक किया गया था, जिसके तहत् नगर अंबागढ़ चौकी राजीव गांधी चौक में हमराह स्टाफ के कार्यवाही करते हुए मवेशियो को कत्ल खाना महाराष्ट्र की ओर ले जाते हुए 05 नग गाय एवं बछिया को आरोपियों के द्वारा निर्दयता पूर्वक बिना चारा-पानी के पिकप वाहन में भरकर महाराष्ट्र कत्लखाना की ओर ले जा रहे थे जिसे रंगे हाथ पकड़कर 05 नग मवेशियो के साथ आरोपी 1. कल्याण सिंह कृषाण पिता तुलसीराम कृषाण उम्र 44 साल ग्राम घुपसाल थाना गैंदाटोला जिला राजनांदगांव, 2. रूपेश पटेल पिता धरम सिंह पटेल उम्र 30 साल ग्राम घोरदा थाना अं० चौकी जिला मोहला मानपुर अं०चौकी के कब्जे से जप्त कर गिरफ्तार कर आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 4,6,10 छ0ग० कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004, धारा 11 (1) घ पशु कुरता अधिनियम एवं मोटरयान अधिनियम 66/192 के तहत अपराध क्रमांक 71/2025 कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया एवं जप्तशुदा मवेशियों को गौशाला भेजा गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपियों को न्यायालय पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड हासिल किया गया है। अपराधो पर नियंत्रण करने तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस गश्त पेट्रोलिंग तथा अपराधियों की धर पकड लगातार जारी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129