मानपुर शा.लाल श्याम शाह महाविद्यालय में गुरुवार को रंगोत्सव मनाया गया


जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के
शा.लाल श्याम शाह महाविद्यालय मानपुर में गुरुवार को रंगोत्सव मनाया गया।
विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया पूरे परिसर में रंगों की छटा बिखर गई। हर चेहरे पर रंग बदलते नजर आए। प्राचार्य मनोज ठाकुर ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियों के रंग भरे। होली के गीतों पर ताल से ताल मिलाते झूमते हुए सभी ने उत्सव का आनंद लिया।