कलेक्टर तूलिका प्रजापति और पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने घायल बच्चों से भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी ली

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

 

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने घायल बच्चों से भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी ली

 

पालक बनकर अपनी निगरानी में कराया प्राथमिक उपचार

 

बच्चों और परिजनों का ढांढस बंधाया

 

प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया गया

 

नहीं है कोई भी बच्चा गंभीर, सामान्य स्थिति में घर भेजे गए बच्चें

 

मोहला 21 जनवरी 2024। कलेक्टर  तुलिका प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक  यशपाल सिंह ने सड़क दुर्घटना में घायल बच्चों को स्वास्थ्य हाल जानने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोटाटोला पहुंचे। कलेक्टर एवं एसपी ने यहां बच्चों एवं परिजनों से भेंट कर बच्चों के स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि बच्चों को सामान्य हल्की चोटें आई है। सामान्य उपचार के उपरांत सभी बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। कलेक्टर एवं एसपी ने यहां बच्चों एवं उनके परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया। पालक बनकर अपनी निगरानी में उपचार कराया। कलेक्टर ने परिजनों से कहा कि बच्चों के उपचार के लिए जो भी जरूरत होगी, प्रशासन द्वारा सभी तरह का उपचार कराया जाएगा। जिन चार बच्चों को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया था, वे बच्चे भी सामान्य स्थिति में है। किसी भी बच्चा को कोई गंभीर चोटें नहीं है। परिजनों की मौजूदगी में बच्चों का सकुशल उनके घर पहुंचा दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस पूर्व माध्यमिक शाला केवट टोला के 50 बच्चे दंतेवाड़ा भ्रमण पर गए हुए थे। घर वापसी के दौरान सड़क दुर्घटना से सामान्य रूप से घायल हो गए थे।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129