एसपी यशपाल सिंह के नेतृत्व में एक और सफलता मिली।

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

 

दिनांक – 18/06/2025

 

DVCM जीवन उर्फ राम तुलावी का MMAC पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण

 

जीवन के साथ साथ उसकी पत्नि ACM अगासा उर्फ आरती ने भी किया आत्मसमर्पण

 

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ पुलिस के द्वारा नक्सलियों के घर वापसी (आत्मसमर्पण) के लिए “ऑपरेशन प्रयास” चलाया जा रहा है। राजनांदगांच रेंज पुलिस महानिरीक्षक  अभिषेक शांडिल्य (भापुसे) के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह (भापुसे) के नेतृत्व में एक और सफलता मिली है।

 

माड़ क्षेत्र में सक्रिय डीवीसीएम (डिविजनल कमेटी मेम्बर) एवं एसीएम (एरिया कमेटी मेम्बर) पद पर रहे नक्सली दंपत्ति ने माओवादी संगठन छोड़कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मोहला में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनो आत्मसपर्पित नक्सली विगत 25 साल से माओवादी संगठन में सक्रिय रहे। छत्तीसगढ़ शासन के नवीन पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली दंपत्ति ने हथियार छोड़कर शाति का रास्ता चुना है।

 

नक्सली दंपत्ती को आत्मसमर्पण कराने में जिले में तैनात आईटीबीपी (इंडो-तिब्बत बार्डर पुलिस फोर्स) एवं डीआरजी बल का विशेष योगदान रहा है।

 

आत्मसमर्पित नक्सलियों का संक्षिप्त विवरण :-

 

(1) जीवन उर्फ राम तुलाची, उम्र 45 वर्ष ग्राम परवीडीह थाना मोहला, शिक्षा 12वी उत्तीर्ण (बायोलाजी ) वर्ष 1993 (नक्सल संगठन में पद DVCM Divisional Committee Member & MAS( Mobile Academic School) Commander माड डिवीजन)

 

वर्ष 1993 के आसपास ग्राम परवीडीह में टीपागढ़ नक्सली दल जिला गढ़चिरौली का आना जाना लगा रहता था। गांव में नक्सली मीटिंग करते और नक्सली संगठन में भर्ती होने के लिए नाचा गाना करके प्रोत्साहित करते थे। वर्ष 2000 में पारिवारिक लड़ाई झगडे से परेशान और नक्सली विचारधारा से प्रभावित होकर टीपागढ़ एलओस कमांडर दिवाकर कुरचामी के साथ काम करने लगा। वर्ष 2000 से 2003 तक टीपागढ़ दल के साथ काम किया बाद में भाड़ में नक्सलियों के स्कूल में पढ़ाने के लिए भेजा गया। कुछ साल माड़ स्कूल में पढ़ाने के बाद वर्ष 2007 में पत्नी आत्मसमर्पित अगासा उर्फ आरती से माड में शादी करने के बाद मानपुर डिवीजन कोडेकुसे एलओस में काम करने के लिए भेजा गया। 2008 से 2011 तक कोड़ेकुर्से एलओस में काम किया फिर उसके बाद पुनः माड़ में नक्सलियों के स्कूल में पढ़ाने के लिए भेजा गया। इस दौरान माड क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में घूम घूमकर नक्सली संगठन के सदस्यों को पढ़ाने का काम किया। MOPOS (Mobile Political School ) यानि जगह बदल बदल समय परिस्थिति अनुसार संगठन के सदस्यों को शिक्षित करना, माध्यम से

 

 

नक्सली सदस्यों को पढ़ाने का काम किया। वर्ष 2000 से 2025 आज दिनांक तक नक्सल संगठन में सक्रिय रहकर काम किया जिसमें एलओस सदस्य के पद से एरिया कमेटी सदस्य फिर डिवीजनल कमेटी का सदस्य में पदोन्नत हुआ था।

 

(2) अगासा उर्फ आरती कोर्राम, उम्र 38 वर्ष ग्राम तेलीटोला थाना मोहला, शिक्षा 10वी वर्ष 2006 ( नक्सल संगठन में पद ACM (Area Committee Member) & CNM | Chetna Natya Mandali | Commander – उत्तर बस्तर डिवीजन अंतर्गत रावघाट एरिया कमेटी।

 

आरती स्कूली पढ़ाई के दौरान से दुग्गाटोला गांव के लोककला मंच में काम करती थी लोककला मंच के निर्देशक लक्ष्मण देशमुख (नक्सल नामले में गिरफ्तार बाद मृत) ने लोककला मंच को खड़गांव के आसपास खुलने वाले खदानों के विरोध में नाच गाने के काम में लगाया। लक्ष्मण देशमुख नक्सलियों से मिला हुआ था। आरती बंदूक, वीं से प्रभावित होकर चेतना नाट्य मंडली में काम करना शुरू की फिर नक्सली नेताओं ने माड क्षेत्र में अन्य नत युचक युवतियों को नाच गाने के ट्रेनिंग देने के लिए भेज दिया। वर्ष 2007 में आत्मसमर्पित जीवन उर्फ राम तुलाबी से शादी की उसके बाद मानपुर डिवीजन में चेतना नाट्य मंडली का काम करती रही बाद में वापिस माड़ क्षेत्र भेज दिया गया। माड़ क्षेत्र में रहने के दौरान प्रेस टीम में भी काम करते हुए कम्प्यूटर चलाना सीखी। वर्ष 2012 से 2025 आज दिनांक तक नक्सल संगठन में सक्रिय रहकर काम किया जिसमे चेतना नाट्य मंडली में कार्य की। एलओस सदस्य से अभी एरिया कमेटी सदस्य पद पदोन्नत हुआ थी।

 

दोनों आत्मसमर्पित नक्सली दंपत्ति नक्सल संगठन में हो रहे भेदभाव एवं शोषण से परेशान होकर माओवादी संगठन छोड़ना तय किए। साथ ही बड़े नक्सली नेताओं के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद से नक्सल संगठन सदस्यों में डर का माहौल है जिसके कारण भी सदस्य संगठन छोड़कर घर को लौट रहे है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी नवीन आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किए है।

 

नक्सलवादी आत्मसमर्पण और पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 के तहत सुविधा :-

 

दोनो आत्मसमर्पित नक्सली दंपत्ति को तत्काल राहत राशि के रूप में 50000-50000 रुपए नगढ़ प्रदाय किया जा रहा है। इसके अलावा इनके पद पर घोषित ईनाम डीवीसीएम 8 लाख रुपए, एसीएम – 5 लाख रुपए जल्द ही प्रदाय किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाया जाएगा। रोजगार हेतु कौशल प्रशिक्षण की सुविधा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास भी जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129